ACCIDENT
भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत
Tuesday, August 31, 2021
Edit
जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रीबालाजी कस्बे के पास एक ट्रक और क्रूजर में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों और मृतकों को संभाला। हादसा कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नोखा अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
Previous article
Next article