सिकन्दरपुर में कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित



सिकन्दरपुर (बलिया)। 2022 के विधानसभा चुनावों में संगठन की मजबूती व दुबारा बीजेपी की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थानीय गांधी इंटर कॉलेज के सभागार मे शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सेक्टर प्रभारी व सत्यापन अधिकारियों नें भाग लिया। बैठक के मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री सूर्य प्रताप शाही व विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय यादव रहें। 

बैठक में मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही कृषि राज्य मंत्री के आगमन पर उपस्थित मंचासीन नेताओं व कार्यकर्ताओं नें फूल माला पहनाकर मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। बैठक की शुरुआत मे मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। बैठक की औपचारिक शुरुआत मे विधानसभा सिकन्दरपुर के प्रभारी बनाए गयें मऊ जनपद निवासी योगेन्द्र राय नें विधानसभा सिकन्दरपुर के सभी पदाधिकारियों का एक-एक कर विस्तृत परिचय करातें हुए बैठक में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति को सुनिश्चित कराया। 

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मोदी व योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश निरंतर विकास की सीढ़ियां चढ़ रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे लाभार्थियों के हाथों में पहुंच रही है। संगठन के पदाधिकारियों की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। आज जरूरत है कि हम सभी प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। बूथ समिति स्तर पर सत्यापन का कार्य हो। 

इस दौरान कृषि मंत्री ने विभिन्न सांगठनिक विषयों व संगठन की मजबूती पर  कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा कर 2022 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का मंत्र दिया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम मंच पर मंचासीन अतिथियों व बैठक में मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। कहा कि यह बैठक संगठन को और ज्यादा मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इस दौरान विधायक निधि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए विधायक ने कहा कि हमें बूथ स्तर पर जाकर सरकार की योजनाओं को लोगों के बीच रखना होगा। 

अन्य वक्ताओं में विनोद राय व योगेंद्र राय नें भी बैठक को संबोधित किया। बैठक मे मुख्य रूप सें भगवान पाठक, राजधारी सिंह, भोला सिंह, भुवाल सिंह, अरविन्द राय, मनीष सिंह, गणेश सोनी, शोभन राजभर, मैनेजर चौहान, निरंजन राय, दीपक सिंह, राधेश्याम यादव, नितेश सिंह, अभिषेक सिंह, ओपी यादव, धर्मेन्द्र गुप्ता, चंदन राय, अविनाश राय, मुक्तेश्वर मोर्या, अजय सिंह, शमशेर सिंह, राजू गुप्ता, आकाश तिवारी, चंद्रभान गुप्ता, डब्लू खरवार, कृष्णा वर्मा सोनी, जितेंद्र सोनी व लाल बचन शर्मा सहित सैकडों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3