घर-घर में आज पूजे जाएंगे गिरधर गोपाल

 


बलियाः यदि बात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन की हो तो कुछ अलग होना स्वभाविक है। कर्मयोगी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज जिले में पूरे श्रद्धा, उल्लास व विधि-विधान से मनाया जायेगा।

मंदिरों, घरों व अन्य स्थानों पर ‘गोपेश्वर के जीवन के विविध आयामों को प्रदर्शित करने वाली झांकियों को सजाया जा रहा है। मंदिरों के साथ ही पुलिस लाइन व थानों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजायी जा रही है। रात को विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर रविवार से ही उल्लास का माहौल था। घरों व बाजारों में लोग पूरी तन्मयता से झांकी सजाने में जुट गये थे। 

झांकियों को आकर्षक रूप देने का प्रयास हो रहा था। जिले के मंदिरों, पुलिस थानों व चौकियों में भी सुंदर झांकियां सजायी जा रही थीं। पुलिस की ओर से मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में आयोजित होगा। यहां के मंदिर में भव्य तरीके से झांकी सजायी जा रही है। थानों व पुलिस चौकियों पर साफ-सफाई के साथ ही बिजली की आकर्षक सजावट कराये जा रहे है। त्योहार के दिन शाम से ही विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर शुरु हो जायेगा। इस पर्व को लेकर फलों व अन्य पूजा सामग्रियों की कीमतें आसमान छू रही थीं।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3