अखिर राजमिस्त्री ने क्यों किया ऐसा काम कि मचा कोहराम



बलियाः सुखपुरा गांव के राजभर बस्ती में शुक्रवार की रात युवक का शव फंदे से लटकता मिला। जानकारी होने के बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। गांव के राजभर बस्ती निवासी 24 वर्षीय राहुल राजभर राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार की देर शाम भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अचर्न कर उसने प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद भोजन करने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद उसके कमरे से आवाज सुनायी देने के बाद परिजन पहुंचे तो राहुल छत के हुक में बंधी रस्सी के सहारे लटक रहा था। 

रस्सी काटकर नीचे उतारने के बाद परिजन एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंच जहां से उसके सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की है यह परिवार के लोग भी नहीं समझ पा रहे हैं।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3