बलिया: समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में निकली अखिलेश संदेश साइकिल यात्रा



@santosh

सिकंदरपुर, बलिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश संदेश साइकिल यात्रा का शुभारंभ डॉ सैयद सैयद शुएबुल इस्लाम के नेतृत्व में स्थानीय गांधी इंटर कॉलेज के प्रांगण से महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुआ। इस दौरान अहमद अली संजय भाई व विश्राम यादव भी अखिलेश संदेश साइकिल यात्रा में शामिल रहे। साइकिल यात्रा को सपा नेत्री पुनीता सिंह सोनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह साइकिल यात्रा 11 दिनों तक सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर समाजवादी पार्टी के सरकार में किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। 

साइकिल यात्रा में परशुराम राजभर, हरेराम यादव, अब्बास अंसारी, राकेश यादव, डॉक्टर अजीत त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, दिलीप चौहान, भीषम यादव, फिरदोस अख्तर, अरशद खान, सोहराब शाह, नजरूलबारी, मनीर खान, दीपक सोनी, प्रिंस मोदनवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3