कोचिंग से वापस लौट रही छात्रा लापता, नहीं लगा सुराग

 


@दीपक कुमार सिंह

मनियर, बलियाः इलाके के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध रुप से लापता हो गयी। खोजबीन के बाद परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को वह कोचिंग पढ़ने गयी किशोरी काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरु हुई। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका। लिहाजा पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। एसओ राजीव सिंह का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। मामले की सभी बिंदूओं से छानबीन हो रही है।
Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3