बिल्थरारोड: पिपरौली बड़ा गांव निवासी सपा नेता राकेश कुमार को प्रदेश स्तर पर मिली जिम्मेदारी

 


@उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। उत्तरप्रदेश में 2022 होने वाले विधानसभा जीतने की तैयारी सभी पार्टियां कर रही हैं। जहां पार्टियों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। समाजवादी पार्टी ने भी राकेश कुमार समाजवादी लोहिया वाहिनी की राज्य कार्य कारिणी में प्रदेश सचिव पर नियुक्त किया गया है। जिसको लेकर राकेश कुमार ने पार्टी का आभार जताया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राकेश कुमार को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राज्य कार्य कारिणी में प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है।

राकेश कुमार बलिया जिले के ग्राम सभा पिपरौली बड़ा गाँव बिल्थरारोड के मूल्य निवासी हैं। पार्टी में सक्रिय होने पर उन्हें प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी बनाया गया है। समाजवादी लोहिया वाहिनी की राज्य कार्य कारिणी में प्रदेश सचिव पर नियुक्त होने पर राकेश कुमार ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ ही लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल का आभार व्यक्त किया।

साथ ही उन्होंने पार्टी को भरोसा दिलाया कि वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। साथ ही 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी के जीत के लिए हर संभव मदद करेंगे व पार्टी  मजबूत करने का काम करेंगे।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3