CRIME
बलियाः बालिका से चचेरे भाई समेत दो ने किया दुष्कर्म
Saturday, September 11, 2021
Edit
बलियाः खेलने के बहाने गांव से बाहर सुनसान स्थान पर ले जाकर गुरुवार की रात चचेरे भाई समेत दो किशोरों ने क्षेत्र के एक गांव में बच्ची से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की हालत खराब हो गयी। परिजन उसे लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद भर्ती कर लिया। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपितों को पकड़ लिया है।
पुलिस को दी गयी तहरीर में लड़की के चाचा ने कहा कि गुरुवार की रात खेलने के बहाने पड़ोसी दो किशोर उसकी 11 वर्षीय भतीजी को गांव के बाहर सुनसान स्थान पर लेकर चले गये। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। रात करीब आठ बजे खून से लथपथ लड़की घर पहुंची तथा पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया।
Previous article
Next article