पूरे श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया संत शिरोमणि गणिनाथ बाबा का पूजन उत्सव



@उमेश गुप्ता

बिल्थरा रोड(बलिया)। बेल्थरा बाजार के रामलीला मंच पर संत शिरोमणि गणिनाथ बाबा का पूजन उत्सव पूरे श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। उक्त पूजन कार्यक्रम में सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर संत गणिनाथ के चित्र का पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उक्त पूजन में मुख्य रूप से रेल परामर्श दात्री समिति के सदस्य देवेंद्र कुमार गुप्त एडवोकेट, नगर पंचायत बिल्थरा रोड के पूर्व सभासद अमरनाथ मद्धेशिया,विजय शंकर, सेवानिवृत्त लेखपाल सुभाष चंद्र गुप्त, सुनील कुमार गुप्त, प्रकाश चंद गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्त, दिनेश कुमार गुड्डू, अनिल पांडे, शिव नारायण गुप्त ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता  नंदन गुप्ता व संचालन आशुतोष कुमार गुप्त ने किया।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3