BALLIA
नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भीक नारायण सिंह उर्फ मानिक जी, मनियर में शोक की लहर
Monday, September 6, 2021
Edit
@दीपक कुमार सिंह
मनियर, बलिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख मनियर निर्भीक नारायण सिंह का देहावसान सोमवार की सुबह हो गया। उन्होंने अंतिम सांस सोमवार की सुबह 2.50 बजे अपने मनियर स्थित आवास पर ली। वे 89 वर्ष के थे ।निर्भिक नारायण सिंह पूर्व मंत्री निर्भय नारायण सिंह उर्फ लाल बाबू के अनुज व नगर पंचायत मनियर के पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति सिंह उर्फ संजय जी के पिता थे ।उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके पैतृक निवास मनियर पर पहुंच कर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। उनका अंतिम संस्कार सोमवार के दिन करीब 12:00 बजे दिन में होगा। उक्त आशय की जानकारी उनके पौत्र सपा नेता संकल्प सिंह ने दी।
Previous article
Next article