भाजपा विधायक दल चुनेगा अपना नया नेता, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे इस्तीफा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18वीं विधानसभा के गठन से पहले अपना इस्तीफा देंगे। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब सरकार बनाने की तैयारी में लग गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार का कार्यकाल 15 मार्च तक है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले अपने पद से इस्तीफा पहले देंगे। उनके सरकारी आवास पर शासन के कई अधिकारियों के साथ राजभवन के अधिकारी भी पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहले अपने पद इस्तीफा देंगे। इसके बाद प्रदेश में केयरटेकर सरकार काम करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नई दिल्ली से लौटने के बाद लखनऊ में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता चुना जाएगा। यह नेता ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा।