असम के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत



गुवाहाटी: पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव के परिणामों से पहले असम के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा ने असम नगर निकाय की 80 सीटों में से 74 सीटों पर विजयी परचम लहराया है। भगवा दल की इस जीत पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुशी प्रकट करते हुए कहा है कि, असम के नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से पता चलता है कि जनता का पीएम नरेंद्र मोदी पर कितना भरोसा है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3