गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रबंधक ने शिक्षिकाओं को किया सम्मानित



सिकन्दरपुर, बलियाः गंगोत्री देवी इण्टर कालेज में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। विद्यालय की महिला कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए प्रबंधक डॉ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है। महिलाएं ही अपने त्याग, समर्पण और परिश्रम से हमारे जीवन में रंग भरती हैं। ऐतिहासिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो ऋग्वेद दौर तक देश में महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त थे, परंतु कालांतर में स्थिति बिगड़ने लगी। कहा कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर समुचित भागीदारी के बिना महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता।

आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक ने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षण क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया गया। प्रबंधक ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को काफी सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीपांजलि व सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता, हिरालाल वर्मा, मदन मोहन गुप्ता, त्रिलोकी पाण्डेय, पानमती, सीमा राय, संध्या, अप्सरा, अफसाना, प्रीति यादव आदि मौजूद रहे। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3