UP Exit Poll: इस एग्जिट पोल में भाजपा की हार और सपा 200 पार



लखनऊ। ज्यादातर चैनलों के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को आसानी से बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं एक ऐसा एग्जिट पोल भी है जो इन सभी से बिल्कुल उलट है। इस एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन हार रहा है और समाजवादी गठबंधन 200 के आकड़े को पार करते हुए बहुमत से भी काफी ज्यादा सीटें हासिल करता दिखाई दे रहा है।

देशबंधु के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी की 403 में से भाजपा गठबंधन को केवल 134 से 150 सीटें मिल रही हैं। यानी पिछले चुनाव के मुकाबले उसे दो सौ ज्यादा सीटों का नुकसान हो रहा है। समाजवादी पार्टी गठबंधन को 228 से 244 सीटें मिलती दिख रही हैं।

वहीं, सपा न सिर्फ पिछले चुनाव के मुकाबले दो सौ सीटों की बढ़त ले रही है बल्कि स्पष्ट बहुमत (202) सीटों के आकड़ें को पार करने का अनुमान है। देशबंधु के एग्जिट पोल में बसपा को 10 से 24 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को केवल 1 से 9 सीटें और अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3