दोनों ट्रेन से कैसे और क्यों कटे? क्या दोनों प्रेमी युगल थे?

 


बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा माझी रेल स्टेशनों के बीच माझी रेल पुल पर ट्रेन से कटकर एक युवक और युवती की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। हालांकि दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

आसमानी रंग का जींस काली चड्डी व आसमानी रंग का शर्ट पहने युवक की उम्र करीब 24 वर्ष है, जबकि काले रंग का टॉप व पीला छिटदार लेगिज पहनी युवती करीब 20 वर्ष की है। दोनों ट्रेन से कैसे और क्यों कटे? इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। 

कुछ लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि दोनों प्रेमी युगल होंगे, जो पारिवारिक बंदिशो के चलते आत्महत्या कर लिये होंगे। वहीं, कुछ लोग अंदेशा व्यक्त कर रहे हैं कि दोनों ट्रेन से गिरकर मर गए हैं। इससे इतर कुछ लोग इस घटना में हत्या की भी आशंका व्यक्त कर रहे हैं। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3