एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आ सकते हैं मशहूर ऑनस्क्रीन जोड़ी शाहरुख और काजोल



मुम्बई। बॉलीवुड की सबसे मशहूर ऑनस्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल जल्दी ही एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आ सकते हैं। दोनों एक्टर्स करण जौहर की अपकमिंग फिल्म में दिख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में शाहरुख और काजोल गेस्ट अपिरियंस में फिल्म में नजर आएंगे। 

बता दें कि करण की इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शाहरुख अपने बिजी शेड्यूल से एक दिन का समय निकालकर करण जौहर के लिए मुंबई में शूटिंग कर सकते हैं।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3