अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी में 18 बच्चों समेत 21 की मौत



वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास में एक मंगलवार सुबह एक प्राथमिक विद्यालय में एक 18 वर्षीय युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में अब तक 21 लोगों के मारे जाने की खबर है। 

इनमें 18 बच्चे और तीन वयस्क शामिल हैं। अमेरिकी मीडिया ने टेक्सास गवर्नर ग्रेग एबॉट के हवाले से जानकारी दी कि रॉब प्राथमिक विद्यालय में गोलीबारी हुई है जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं। 

वहीं हमलावर भी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा जा चुका है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के अनुसार, बंदूकधारी का नाम सल्वाडोर रामोस था जो इसी इलाके का रहने वाला था। वहीं स्कूल में  सिर्फ 600 से कम छात्रों का नामांकन है। 

घायलों को एम्बुलेंस और बसों से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के मुताबिक इस घटना में एक 60 वर्षीय महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है, उसका इलाज जारी है। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3