अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, रिश्तेदार शव लेकर पहुंची गांव



राघवेंद्र सिंह

पुर, बलियाः पकड़ी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में उस समय हड़कम्प मच गया जब देवपती सिंह उर्फ सुदामा सिंह (56 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कपिलदेव सिंह का शव अचानक घर पहुंचा। एक अनजान महिला की देखरेख में मऊ से एम्बुलेंस द्वारा पहुंचे शव को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। लोग समझ नही पा रहे थे कि आखिर यह अनहोनी कब और कैसे हो गई? उधर घटना की जानकारी जैसे ही परिवार के अन्य सदस्यों को हुई वहां कोहराम मच गया। लोग दहाड़े मार कर रोने लगे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्तय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार पकड़ी निवासी देवपती सिंह मऊ जनपद के त्यागी चट्टी पर पिछले एक साल से अपनी दुकान चलाते थे। कल शाम तक सब कुछ ठीक ठाक था की रविवार की सुबह अचानक उनकी डेड बॉडी लेकर एक महिला एम्बुलेंस से गांव के करीब पहुंची। एम्बुलेंस देख लोगों को कुछ शंका हुई पर ग्रामीणों ने नजरअंदाज कर दिया। उक्त महिला मृतक के घर का पता पूछते हुए इधर उधर भटकते देख काफी देर बाद ग्रामीणों ने इस बाबत जब पूछताछ की तो साथ आई महिला नीतू सिंह पत्नी रामायण सिंह निवासी खनवर थाना नगरा (जो मृतक का दूर का रिश्तेदार बताई जाती है) ने बताया कि देवपती के नंबर से ही हमारे मोबाइल पर किसी ने फोन कर उनकी तबियत खराब होने की सूचना दी और मऊ स्थित प्रकाश हॉस्पिटल बुलाया। वहां जाने पर पता चला कि चार अज्ञात लोग उनको लेकर हॉस्पिटल पहुंचे थे। जहां उपचार के इनकी मृत्यु हो गई।

गांव वाले उक्त महिला और एम्बुलेंश चालक पीयूष यादव को लेकर पकड़ी थाने गए। जहां मृतक की माता लालमुनी देवी और भाई उदय नारायण सिंह मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक पकड़ी शत्रुघ्न कुमार का कहना है कि घटना स्थल मऊ जनपद का है फिर भी परिवार वालो के कहने पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3