भूलकर भी सुबह उठते ही न देखें ये चीजें, घर आएगा दुर्भाग्य

Image Source: google


वास्तु के अनुसार, कई बार व्यक्ति उठते ही ऐसी चीजों को देख लेता है जिससे दिनभर उसके साथ कुछ न कुछ बुरा होता रहता है। अधिक मेहनत करने के बावजूद फल नहीं मिलता या फिर बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण आपके द्वारा सुबह उठते ही ऐसी चीजें देख लेना हैं। जानिए वास्तु के अनुसार ऐसी कौन सी चीजें है जिन्हें सुबह उठते ही नहीं देखना चाहिए।

आईना

वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही सबसे पहले आईने में अपना चेहरा नहीं देखना चाहिए। क्योंकि सुबह के समय हमारे शरीर में नकारात्मक ऊर्जा सबसे अधिक होती है जो चेहरे के द्वारा बाहर निकल जाती है। लेकिन आईना देखने से वह दोबारा अंदर प्रवेश कर जाती है। इसलिए सबसे पहले उठकर अपने चेहरे को धोएं। इसके बाद ही आईना देखें।

गंदे बर्तन देखना

वास्तु के अनुसार, रात को किचन में गंदे बर्तन छोड़ देना दरिद्रता को बढ़ाता है। इसी तरह अगर आप सुबह उठकर गंदे बर्तनों साफ करते हैं तो शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम हो जाता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती है। इसलिए हमेशा सोने से पहले बर्तनों को धोने के साथ किचन को भी साफ कर लें।

बंद घड़ी देखना

वास्तु के अनुसार घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं लगाना चाहिए। अगर आप सुबह उठकर बंद घड़ी देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपका बुरा समय शुरू हो गया है। इसलिए कभी भी सुबह उठते ही बंद घड़ी को नहीं देखना चाहिए।

आक्रामक पशु-पक्षियों की तस्वीर देखना

वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही किसी आक्रामक पशु-पक्षी की तस्वीर नहीं देखना चाहिए। क्योंकि सुबह-सुबह इसे देखने से दिनभर आप किसी न किसी विवाद में उलझे रहेंगे। इसलिए घर में कभी भी इस तरह की तस्वीरें न लगाएं।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3