CRIME
फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव
Friday, June 17, 2022
Edit
बलिया : चंद्रवार दुगौली गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला। पुलिस जांच कर रही है। मामला हत्या या आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। घुरन चौहान रोजगार के सिलसिले में विदेश में रहता है।
घर पर उसकी पत्नी चांदनी के अलावा सास, ससुर व पुत्र धीरज व पुत्री सृष्टि रहते हैं। रात में धीरज जब कमरे में गया तो मां को फांसी के फंदे पर लटकता देख रोने-चिल्लाने लगा। शोर सुनकर पहुंचे घर वाले व ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा।
चांदनी के पिता लक्ष्मण चौहान व अन्य स्वजन मौके पर पहुंच गए और हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष नगरा देवेंद्रनाथ दूबे ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।
Previous article
Next article