Ballia News: विद्युत करंट से महिला की हुई मौत, परिजनों छाया मातम



सिकन्दरपुर, बलियाः थाना क्षेत्र के संदवापुर गांव निवासी 55 वर्षीय मालती देवी अपने घर के अंदर झाड़ू लगा रही थी। घर में पहले से टेबल फैन चल रहा था। फर्स पर झाड़ू लगते समय मंगलसूत्र टेबल फेन में फंस गया और बिधुत करेंट प्रवाहित होने लगा, जिससे महिला जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी। महिला के जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर पति देवेंद्र यादव दौड़ कर आए और महिला को उठाने लगे। 

तब तक वह भी करंट की जद में आ गए। संयोग अच्छा रहा कि विद्युत सप्लाई कट गई, जिससे देवेंद्र की जान बच गई। देवेंद्र भी चपेट में आने से झुलस गए। परिजन पति पत्नी दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लाए, जहां पर डॉक्टरों ने मालती को मृतक घोषित कर दिया। वहीं देवेंद्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मालती के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सभी का रो - रो कर बुरा हाल है। उधर करंट लगने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई तथा शव को कब्जे में ले लिया।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3