यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर हादसा, अब तक 23 यात्रियों की मौत



नई दिल्ली। यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक बस खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 28 यात्री सवार थे। अभी तक 23 शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

डामटा में बस के खाई में गिरते ही अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जिसने भी इस दर्दनाक हादसे के बारे में सुना, दौड़ा चला आया। हादसे का शिकार हुई बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं, जमीन शवों से पट गई। मंजर देख लोगों की रूह कांप गई।

थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने बताया कि वह स्वयं घटना स्थल पर हैं। बस डेढ़ सौ से दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी, जिसके परखच्चे उड़ गए। 23 यात्रियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। बस में कुल 28 यात्री थे। 

इस हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से हादसे को लेकर बात भी की है। शाह ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने सीएम धामी से बात की है। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3