अपनी पसंदीदा राशि में गोचर करने जा रहे हैं शुक्र, इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत

Image source- social media


आस्था। शुक्र ग्रह 18 जून को वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर  3 राशियों को मालामाल करने वाला है, आइए जानते हैं वो तीन राशियां कौन सी हैं जिनपर शुक्र देव की कृपा होने वाली है।

मेष राशि

शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ होगा। शुक्र आपके दूसरे स्थान में गोचर करेंगे, इस दौरान आपको बिजनेस में लाभ होगा। फंसा हुआ धन भी वापस मिलेगा। बिजनेस का विस्तार हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनर को भी धनलाभ होगा। आपके लिए ओपल धारण करना शुभ होगा।

कर्क राशि

शुक्र का ये गोचर आपके लिए बेहद लाभकारी होगा। शुक्र ग्रह आपकी राशि के 11वें भाग में गोचर करेंगे और इस भाव को इनकम का भाव कहा जाता है। इसलिए आपकी आय बढ़ सकती है, साथ ही आय के नए साधन भी मिलेंगे। आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। इस दौरान आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके रिश्ते अच्छे होंगे। वहीं आप बिजनेस के सिलसिले में यात्रा भी कर सकते हैं, इस यात्रा का भी आपको लाभ होगा। अगर इस दौरान आप मून स्टोन धारण करते हैं तो आपको दोगुना लाभ हो सकता है।

सिंह राशि

आपकी कुंडली में शुक्रदेव दशम स्थान में रहेंगे। इस स्थान को कार्यक्षेत्र का भाव कहा जाता है, यानि कि आपको नई जॉब मिल सकती है। या फिर आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। आपका ट्रांसफर भी हो सकता है। किस्मत का पूरा सात मिलेगा। वर्कप्लेस पर बॉस का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी बेहतर होगा। कारोबार फलेगा, कोई बड़ी बिजनेस डील भी मिल सकती है। किसी मित्र की मदद से धनलाभ हो सकता है। ओपल धारण करने से आपकी किस्मत खुल सकती है।


नोट- दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3