Ballia News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत



बलिया। फेफना-रसड़ा मार्ग पर स्थित गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर चट्टी के समीप गुरुवार को सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पीएचसी चिलकहर के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

फेफना थाना क्षेत्र के औंदी निवासी विनोद सिंह उर्फ नथुनी सिंह (55) व उनकी पत्नी पुष्पा सिंह (50) को बाइक से लेकर नमोनारायण सिंह (50) चिलकहर स्टेशन जा रहे थे। पति-पत्नी को ट्रेन पकड़ना था। इनकी बाइक अभी चिलकहर से पहले राजाभवन के पास पहुंची थी, तभी अलकतरा लदे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से भीड गई। हादसे में विनोद सिंह उर्फ नथुनी सिंह और नमोनारायण सिंह की मौत हो गयी। वहीं, पुष्पा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3