महाराष्‍ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर, एकनाथ शिंदे होंगे सूबे के नए मुख्यमंत्री



मुंबई। एकनाथ शिंदे के मुंबई में दाखिल होने के साथ ही महाराष्‍ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा की कि एकनाथ शिंदे सूबे के नए मुख्यमंत्री होंगे। 

शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा। मालूम हो कि एकनाथ शिंदे गुरुवार दोपहर को गोवा से मुंबई पहुंचे। उन्‍होंने भाजपा के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस से दक्षिण मुंबई में उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। शिंदे और फडणवीस के बीच बैठक हुई जिसके बाद दोनों नेता राजभवन पहुंचे और राज्‍यपाल को समर्थक विधायकों की सूची सौंपी।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3