CRIME
अवैध दारू की भट्ठियों को पुलिस ने किया नष्ट
Monday, June 13, 2022
Edit
दीपक कुमार सिंह
मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के किनारे यूपी एवं बिहार सीमा क्षेत्र के ककरघट्टा गांव के सामने अवैध रूप से बन रहे कच्ची दारू के विरुद्ध मनियर पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध रूप से फल फूल रहे दारू की भट्ठियों को तहस-नहस किया और काफी मात्रा में बन रहे दारू, लहन, नौसादर इत्यादि सामग्री को नष्ट किया।
मनियर पुलिस के अनुसार पुलिस की भनक पाकर इस कार्य में संलिप्त दारू बनाने वाले भागने में सफल रहे। इस कार्यवाही में एस एच ओ कमलेश पटेल, उपनिरीक्षक गण गुरु प्रसाद सिंह, राजीव पांडेय व अरुण कुमार सिंह, कांस्टेबल पतिराम चौरसिया, राजू पासवान, उदय सिंह यादव, राम प्रताप यादव, रामाश्रय यादव,राम सजीवन यादव मय फोर्स मौजूद रही।
Previous article
Next article