ACCIDENT
ट्रक ओवरटेक करते समय पलटी बाइक, किशोरी की मौत
Friday, June 24, 2022
Edit
दीपक कुमार सिंह
मनियर, बलियाः मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के नहर के पास शुक्रवार को सुबह ट्रक को ओवर टेक करते समय असंतुलित बाइक के पलटने से पीछे बैठी किशोरी की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार चालक आंशिक रूप से चोटिल हो गया। मनियर कस्बे के उत्तर टोला के अशोक ठाकुर की पुत्री खुशबू ममेरा भाई सागरपाली निवासी संदीप वर्मा के साथ अपनी बहन के यहां बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के आसचौरा जा रही थी।
छितौनी गांव के नहर के पास ट्रक को ओवर टेक करते समय सामने से आ रही बाइक को देख युवक असंतुलित हो गया। युवक ट्रक के धक्के से दायें तरफ गिर गया। जबकि किशोरी खुशबू ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गयी। मनियर पुलिस किशोरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गयी जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Previous article
Next article