Ballia News: एचटी तार से टकराया सरिया, करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत



बलियाः बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजा गांव खरौनी में सुबह घर की ढलाई के लिए सरिया बांधा जा रहा था। ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार में सरिया स्पर्श हो गया। इसके कारण पूरे छत में करंट प्रवाहित हो गया। गोड़धप्पा निवासी अल्ताफ अहमद (17) बुरी तरह झुलस गया। 

उसके साथ काम कर रहे फिरोज (18) भी घायल हो गया। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया। चिकित्सकों ने अल्ताफ को मृत घोषित कर दिया। बुरी तरह झुलसे फिरोज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 

उसकी मौत से परिजनों का बुरा हाल है। मां के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3