अखिलेश को बड़ा झटका, एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में आए ओमप्रकाश राजभर, शिवपाल व रघुराज



लखनऊ। राष्ट्रपति चुनाव ने उत्तर प्रदेश में विपक्ष की गोलबंदी में बड़ी सेंध लगा दी है। विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को शुक्रवार को फिर बड़ा झटका लगा है। 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित सीएम योगी आदित्यनाथ की डिनर पार्टी में शामिल होने पहुंच गए हैं। इनके अलावा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी पहुंचे हैं।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3