ACCIDENT
नर्मदा में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 12 की मौत; 50 से ज्यादा थे सवार
Monday, July 18, 2022
Edit
मध्यप्रदेश। धार जिले में यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में 12 यात्रियों की जान चली गई है, जबकि 15 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है।
महाराष्ट्र से इंदौर आ रही बस जिले के खलघाट में अनियंत्रित होकर नर्मदा में जा गिरी, जिसमें 50 से अधिक लोग सवार थे।
मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। नर्मदा में धारा तेज होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है।
Previous article
Next article