द्रौपदी मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया



नई दिल्ली। देश को आज 15वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। रायसीना हिल की दौड़ के लिए तीन दौर की मतगणना में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया है। अब अगले दौर की काउंटिंग में इतने वोट ही नहीं हैं कि सिन्हा मुर्मू को पीछे कर सकें।  इसके साथ ही मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है। इसके साथ ही वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती के साथ ही पूरे भारत में बड़े पैमाने पर जश्न मनाया जा रहा है। भारत पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने की ओर आगे बढ़ रही हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता किरेन रिजिजू ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू की जीत पूरे आदिवासी समुदाय के लिए उपयुक्त पहचान होगी।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3