चाय की दुकान में घुसी असंतुलित वाहन, आधा दर्जन से अधिक घायल



उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरारोड-सिकन्दरपुर राज मार्ग पर ग्राम नरला चट्टी के पास शुक्रवार की प्रातः करीब 7 बजे आईस्क्रीम बेचने वाले एक वाहन की चपेट में आने से बाईक पर सवार होकर कोचिंग जा रही तीन छात्राओं समेत करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन छोड़ फरार हो गया। इस घटना में उप्र मत्स्यजीवी सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन रमेश चन्द साहनी (65 वर्ष) भी चोटिल हो चुके हैं।

घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरनाटार निवासी तीन छात्राएं एक ही बाईक पर सवार होकर चन्दाडीह सिंचाई नहर मार्ग से माल्दह में कोचिंग पढ़ने जा रही थी, जैसे ही वे चन्दाडीह सिंचाई मार्ग को छोड़ बिल्थरारोड मार्ग पर पहुंची, माल्दह की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही आईस्क्रीम की वाहन की चपेट में आ गयी, जिससे उन्हें गम्भीर चोटें आई। घटना के बाद असंतुलित होकर उक्त वाहन एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे कई लोंगों को रौद दिया। 

जिसमें सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डूहां विहरा निवासी एवं उप्र मत्स्यजीवी सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन रमेश चन्द साहनी (65) पुत्र स्व0 सदाफल भी उसकी चपेट में आकर चोटिल हो गये। उन्हें दाहिनी घूटने व कमर में गम्भीर चोटें आयी हैं। छात्राओं में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरनाटार निवासी रीना यादव (22) पुत्री हरिशंकर यादव, सोनम यादव (18) पुत्री रामेश्वर यादव व सोनी यादव (18) पुत्री सुगम यादव शामिल हैं। सीएचसी सीयर पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डा0 साजिद हुसैन ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सभी चोटिलों के परिजन मौके पर पहुंचकर नीजी साधनों से उपचार के लिए लेकर चले गये। शेष अन्य चोटिलो का पता नहीं चल सका।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3