ACCIDENT
MADHYAPRADESH
जबलपुर के प्राइवेट अस्पताल में लगी भीषण आग; आठ मरीजों की मौत, 3 गंभीर
Monday, August 1, 2022
Edit
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में दमोहनाका स्थित न्यू लाइफ मेडिसिटी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या आठ तक पहुंच गई है। मरने वालों में अस्पताल स्टाफ के तीन लोग शामिल हैं। हादसे में घायल हुए तीन लोगों को मेट्रो अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों में बरोदा पनागर निवासी रूबी पटेल, उदयपुरा बरेला निवासी देवलाल बरकड़े तथा कैलवास पिपरिया निवासी हल्कीबाई अहिरवार शामिल हैं। आग दोपहर करीब पौने तीन बजे लगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर अस्पताल में आग की घटना में जान गंवाने वाले 4 लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
Previous article
Next article