नागालैंड के पहाड़ों में पहली बार दिखा क्लाउडेड तेंदुआ



नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में रिहायशी इलाकों के अंदर पिछले कुछ समय से तेंदुओं का देखा जाना एक सामान्य बात हो गई है। तेंदुआ जब रिहायशी इलाके में घुस जाता है तो वो चलती-फिरती मौत के रूप में किसी को भी जान से मार सकता है। 

अभी तक तेंदुआ देखे जाने की घटनाएं उत्तर भारत में मैदानी इलाकों के अंदर देखी गई है, लेकिन पहली बार नॉर्थ ईस्ट राज्य नागालैंड की पहाड़ियों में एक अजीब सा जानवर स्पॉट किया गया है, जो बिल्कुल तेंदुए की तरह लग रहा है, लेकिन आम तेंदुए और इस जानवर की चमड़ी में बहुत अंतर नजर आता है।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, भारत-म्यांमायर बॉर्डर पर करीब 3700 मीटर की ऊंचाई पर ‘क्लाउडेडट लेपर्ड’ यानि कि क्लाउडेड तेंदुए को देखा गया है। ये काफी हद तक बहुत बड़े साइज वाली बिल्ली की तरह लग रहा है। 

दावा किया जा रहा है कि नागालैंड के पहाड़ों में इस खूंखार तेंदुए को पहली बार देखा गया है। ये क्लाउडेड तेंदुआ शोधकर्ताओं के द्वारा रखे गए ट्रैप कैमरा में कैद हुआ है।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3