POLITICS
जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव तक रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, आडवाणी-शाह के बाद लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने वाले तीसरे नेता
Tuesday, January 17, 2023
Edit
नई दिल्ली: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक्सटेंशन पर मुहर लग गई। नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। उन्हें जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष और 20 जनवरी 2020 को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया था। नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी को खत्म हो रहा था। अब लोकसभा चुनाव तक वही पार्टी की कमान संभालेंगे।
नड्डा को एक्सटेंशन देने का ऐलान गृहमंत्री अमित शाह ने किया। शाह ने कहा- नड्डा जी के नेतृत्व में पार्टी ने 120 चुनाव लड़े, जिसमें से 73 में जीत हासिल की। मैं नड्डाजी को बहुत बधाई देता हूं। उनके नेतृत्व में पार्टी ने अपनी पैठ बढ़ाई और यश भी बढ़ाया। 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नड्डा जी के संगठनात्मक नेतृत्व में लड़ेगी।
Previous article
Next article