ENTERTAINMENT
राखी सावंत की मां का निधन, फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस
Sunday, January 29, 2023
Edit
महाराष्ट्र। राखी सावंत (Rakhi Sawant) की जया भेड़ा का बीती रात निधन हो गया। बता दें कि जया लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से पीड़ित थी। उनका इलाज मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में चल रहा था।
कहा जा रहा है कि उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुआ। राखी ने खुद मां के निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी मां जया का निधन हो गया है। उन्होंने कहा- मां अब नहीं रहीं। मां के मल्टीपल ऑर्गन फेल हो गए थे और उनकी कंडिशन बहुत क्रिटिकल थीं।
Previous article
Next article