Ballia News: अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत



बलिया : नगरा बिल्थरारोड मार्ग पर कोठियां परसियां मोड पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेंज दिया। थाना क्षेत्र के देवढिया गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ टुनटुन 40 वर्ष मालीपुर में अपने रिश्तेदारी मांगलिक कार्यक्रम तिलकोत्सव में गये हुए थे। वहां से देर रात घर वापस जाते समय कोठियां परसियां के बीच में मोड पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। 

वह सड़क पर गिर पडे। पूरी रात वह सडक पर ही पडे रहे। इसी बीच उनकी मौत हो गयी। सुबह लोगों ने सडक पर शव पडा देख पुलिस को सूचना दी। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक भाग निकला। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्रीय जनों के अनुसार कोठियां परसियां के बीच का मोड डेंजर जोन बन गया है। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3