जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, आज लाखों कैंडिडेट देने वाले थे एग्जाम



गुजरात। पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की ओर से रविवार 29 जनवरी को होने वाली जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है आज होने वाली इस परीक्षा का पेपर लीक हो गया। इसके बाद गुजरात सरकार ने जूनियर क्लर्क परीक्षा पर रोक लगा दी है। गुजरात में सरकारी जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा आज सुबह 11 बजे से होने वाली थी।

अचानक पेपर लीक होने की खबर से सरकार को परीक्षा स्थगित करने पर मजबूर होना पड़ा है। गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड की सदस्य रजिका कचेरिया ने कहा कि हमें आज सुबह-सुबह परीक्षा से कई घंटे पहले पेपर लीक होने की जानकारी मिली।

अभ्यर्थियों के भविष्य से समझौता न हो इसके लिए सरकार ने आज होने वाली जूनियर क्लर्क परीक्षा को तत्काल रद्द करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यह खुलासा हुआ है कि पूरे पेपर लीक कांड में गुजरात के बाहर के गिरोह शामिल हैं।


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3