शादी की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार, कारण हैरान कर देने वाला



बलिया। शादी की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस लड़का-लड़की पक्ष को थाने लेकर पहुंची। घंटों हुई पंचायत के बाद दुल्हन ससुराल जाने को राजी हो सकी। पकड़ी गांव में शुक्रवार को सिकन्दरपुर के लखनापार से बारात आयी थी। 

द्वारापूजा, जयमाल, गुरहथी के बाद देर रात शादी की रस्म पूरी हुई। मंगल गीत के बीच सिंदूरदान व सात फेरे हुए। शनिवार की सुबह जब विदाई का वक्त आया तो दुल्हन ने लड़के को दिव्यांग बताते हुए ससुराल जाने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि दूल्हे का एक हाथ पतला है। 

इसके बाद घराती-बाराती दोनों पक्ष दोराहे पर खड़े हो गए। कहासुनी के बाद बात पुलिस तक पहुंच गयी। खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। दोनों पक्ष थाने में पहुंचे जहां पर घंटों चली पंचायत के बाद लड़की ससुराल जाने को राजी हो गयी।  

इस सम्बंध में एसओ पकड़ी शत्रुध्न कुमार का कहना है कि दूल्हे को दिव्यांग बताते हुए लड़की ससुराल जाने को राजी नहीं थी। दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत के बाद यह मामला सलट गया।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3