व्यापारी आत्महत्या पर बोले परिवहन मंत्री, बलिया से समाप्त होगा सूदखोरों का आतंक

 


बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में कल गन व्यापारी नन्दलाल गुप्ता के आत्महत्या प्रकरण में व्यापारी का शव मर्चरी से दरवाजे पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिवार का कुशल क्षेम लेने पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी परिवारजनों के दर्द को देंख कर रोते नजर आए।

 मीडिया से बातचीत में परिवहन मंत्री ने स्वीकार किया की बलिया में सुदखोरों का आतंक है। परिवहन मंत्री ने कहा कि बलिया में ये पहली घटना नहीं है पहले भी सुदखोरों की वजह से घटनाएं हो चुकी हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि बलिया में सुदखोरों पर सख्ती बरती जाएगी। वहीं परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि सूदखोरो को लेकर कानून व्यावस्था को सख्त किया जाएगा ताकि आगे से इस प्रकार की घटनाएं न हो सकें।

 मृतक व्यापरी के छोटे भाई ने घटना को हत्या करार देते हुए कहा है कि मृतक नंदलाल सूदखोरों का मूलधन से अधिक पैसा वापस कर चुके थे‌, तब भी उन्हे हर 5 मिनट पर फोन कर के धमकी दी जाती थी। मृतक नंदलाल को सूदखोरों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रखा था। शैलेस ने सरकार से व जिला प्रशासन से न्याय व सुदखोरो पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

 वहीं मृतक की पत्नी ने रोते हुए आरोप लगाया है कि सूदखोरों ने उनके मृतक पति को मासिक रूप से प्रताड़ित किया, उनकी जमीन (घर) लिखवा लिया, पैसा भी नहीं दिया, उन्होंने सरकार व शासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3