इस साल गर्मी तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड, हीट वेव से देश में मचेगा हाहाकर



नई दिल्ली। देश में पहाड़ों से लेकर मैदानी और तटीय क्षेत्रों में मौसम के तेवर तीखे हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 2015 के बाद फरवरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोलन में 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

26 फरवरी 2021 को तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। ये संकेत है कि गर्मी रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3