फिर होगी बारिश, यूपी, उत्तराखंड और पंजाब समेत इन राज्यों में गिरेंगे ओले



नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 मार्च से उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। इसके अलावा 30 और 31 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो 30 और 31 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में, जबकि 30 मार्च को राजस्थान में ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम विभाग की वेबसाइट में बताया गया कि दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। उसके तीन दिनों के बाद इसमें गिरावट होगी। 


Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3