आज का राशिफल 27 मार्च 2023



मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम रहेगा। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है और सभी के सहयोग व समर्थन से आप आगे बढ़ेंगे। 

वृषभ राशि : आज का दिन राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी लोकप्रियता और बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच से कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं और आप अपने किसी भूमि, भवन आदि के निर्माण का कार्यक्रम शुरू करा सकते हैं। 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी आय के मुकाबले खर्च ज्यादा रहेगा और दिनचर्या आपकी नियमित रहेगी। दान व धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि बढ़ेगी। आप अपने खर्च पर अंकुश बनाए रखें। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको फोन के जरिए को शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। 

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और आपके महत्वपूर्ण कार्य समय रहते पूरे होंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। कामकाज में सहजता बनी रहेगी और आप अपनी योजनाओं को बनाने के प्रयास में तेजी लाएंगे। परिवार में आज किसी महत्वपूर्ण बात पर विचार विमर्श हो, तो उसमें आप बहुत ही सोच विचार कर बोले।  

कन्या राशि : आज आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपने जरूरी कागजातों को संभालकर रखें। मनोरंजन के कार्यक्रम में आपकी पूरी रुचि रहेगी। दूर संचार के साधनों में वृद्धि होगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। आप अपनी बात को मनवाने के लिए आज जिद ना करें, नहीं तो परिवार में आपकी बात लोगों को बुरी लग सकती है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपकी साख और समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है और कार्यक्षेत्र में आज आप अपनी अच्छी सोच लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में आप सम्मिलित होंगे। व्यक्तिगत मामलों में पूरी रुचि दिखाएं। व्यापार में आपको किसी काम को करने से बचना होगा। नेतृत्व क्षमता को आज बढ़ावा मिलेगा। 

धनु राशि : आज का दिन जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा और कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से  दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी से उधार लेनदेन करने से बचना होगा और किसी से कोई डील फाइनल करते समय सूझबूझ दिखाएं और अपने बात स्पष्ट रखें, नहीं तो आपको कोई धोखा हो सकता है। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो आपकी धन व्यय करने की गति में तेजी के कारण आपको समस्या हो सकती है। 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग व समर्थन मिलेगा और व्यवसाय के लिए योजनाएं बनाएंगे, तो आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। काम की गति आज बेहतर रहेगी।  

कुंभ राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। विधार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। भाई बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी और आपको अपने किसी काम में करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत होने के कारण साहस के मार्ग पर चलेंगे और सामाजिक काम में पूरा उत्साह दिखाएंगे, जिससे आपके सभी कामों में और निखार आएगा। 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा और आप कुछ नये लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3