BIHAR
CRIME
अकाउंटेंट के प्यार में पागल पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश; शूटर से मरवाई गोली
Monday, April 17, 2023
Edit
Bihar: मुजफ्फरपुर में प्राइवेट कॉलेज के अकाउंटेंट के प्यार में पागल महिला ने ही अपने ट्रांसपोर्टर पति प्रवीण कुमार की हत्या की साजिश रची थी। उसकी हत्या करवाने के लिए बॉयफ्रेंड से बात की। फिर, बॉयफ्रेंड ने दो शूटर से संपर्क किया था। साजिश थी कि पति को रास्ते से हटाने के बाद दोनों आपस में शादी कर लेंगे लेकिन यह साजिश नाकाम हो गई। पति की जान बच गई।
मामले में पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी महिला और उसका बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की है। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। आरोपी महिला की पहचान सकरा बरियारपुर ओपी के मोहम्मदपुर बनवारी निवासी प्रवीण कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। जबकि, प्रीति का बॉयफ्रेंड की पहचान औराई थाना के करहट्टी निवासी अमीर कुमार के रूप में हुई है।
Previous article
Next article