Surya Grahan 2023: कब और कहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए भारत में सूतक मान्य है या नहीं

 


Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023, दिन गुरुवार को लगने जा रहा है। वैज्ञानिक नजरिए से सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण लगने के कुछ घंटे पहले से सूतक लग जाते हैं। 

सूर्य ग्रहण का सूतक काल

सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से ही लग जाता है। शास्त्रों के अनुसार जहां सूर्य ग्रहण नहीं लगता है वहां इसका महत्व भी नहीं होता है। ऐसे में भारत में इसके सूतक काल का भी कोई महत्व नहीं है।

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3