'सावित्री देवी' के पक्ष में पूर्व विधायक 'संजय यादव' ने 'संजय जायसवाल' के साथ किया जनसंपर्क


@Santosh

सिकंदरपुर, बलिया: जैसे-जैसे चुनाव की तिथियां नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार गति पकड़ता जा रहा है. रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात के बाद पूर्व विधायक सिकंदरपुर संजय यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने नगर भ्रमण कर भाजपा से प्रत्याशी श्रीमती सावित्री देवी माता समाजसेवी संजय जयसवाल के पक्ष में वोट की अपील किया. 

इस दौरान पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें विकास का पहिया कभी थकता नहीं है, नगर में विकास के पहिए को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देकर श्रीमती सावित्री देवी को चेयरमैन बनाए ताकि नगर का विकास निरंतर होता रहे. 

इस दौरान प्रमुख रूप से अरविंद राय, डॉ आशुतोष गुप्ता,  सत्येंद्र राजभर, प्रमोद गुप्ता, विनीत पाण्डेय, विजय जायसवाल, अनूप जायसवाल, मनोज जायसवाल, सन्तोष गुप्ता आदि शामिल रहे.

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3