BALLIA
Ballia: अपहृता बरामद, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Sunday, April 23, 2023
Edit
बलियाः छह माह पहले गड़वार थाना के एक गांव से अपहृत नाबालिग लड़की को ताखा चौकी प्रभारी फूलचंद यादव ने आरोपी आशीष उर्फ शाहरुख निवासी पियरहों के साथ ओवरब्रिज बलिया से बरामद कर लिया। आरोपित आशीष का चालान न्यायालय कर दिया गया।
किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। गड़वार थाना के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी को नवंबर 2022 में पियरहीं गांव निवासी आशीष भगा ले गया था। इसको लेकर गांव में तनाव बना हुआ था। पुलिस अभियोग पंजीकृत कर खोजबीन कर रही थी।
Previous article
Next article