STATE
UTTAR PRADESH
किसान ने कुएं में कूद कर की आत्महत्या
Sunday, April 23, 2023
Edit
महोबा। अजनर थाना क्षेत्र के कैंथोरा गांव निवासी 45 वर्षीय किसान जियालाल अहिरवार ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। किसान की पुत्री की शादी चार जून को होनी है।
घटना शनिवार रात की है। जैसे ही किसान कुएं में कूदा आवाज सुन कर पड़ोस के लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। रस्सा डाल कर कुछ ग्रामीण नीचे उतरे और जियालाल को ऊपर खींच कर लाए। रात में ही निजी साधन से महोबा जिला अस्पताल लाया गया। यहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
Previous article
Next article