IPL 2023: पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 विकेट से हराया



LSG vs PBKS : पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2023 के 21वें मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स की टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केएल राहुल की अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम सिकंदर रजा की फिफ्टी की बदौलत तीन गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। 

आखिरी दो ओवर में पंजाब को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। 19वें ओवर में पंजाब ने दो बाउंड्री लगाई, जिसमें शाहरुख ने छक्का लगाया। आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। पहली और दूसरी गेंद पर शाहरुख ने 2-2 रन लिए और फिर तीसरे गेंद पर विजयी चौका लगाया। 

Previous article
Next article

Ads Post 2

Ads Post 3