BIHAR
CRIME
छापा मारने पहुंची टीम पर हमला, महिला अधिकारी को घसीटा, पीटा, पत्थर मारे, वीडियो वायरल
Tuesday, April 18, 2023
Edit
Bihar Crime: बिहटा प्रखंड में जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अपर अनुमंडल दंडाधिकारी, दानापुर के नेतृत्व में सोमवार को ओवरलोडिंग, वाहनों के अवैध परिचालन तथा अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी की जा रही थी। इसमें एमवीआई, ईएसआई सहित परिवहन एवं माइनिंग की संपूर्ण टीम लगी हुई थी। दिन के लगभग पौने तीन बजे कोइलवर पुल के नीचे बंद पेट्रोल पंप पर असामाजिक तत्वों द्वारा छापेमारी टीम पर पत्थरबाजी कर दी गई।
इसमें जिला खनन पदाधिकारी एवं 2 खनन निरीक्षक घायल हैं। तीनों का उपचार चल रहा है। इसी दौरान आरोपियों ने खनन विभाग की एक महिला अधिकारी को पकड़ लिया। वीडियो में नजर आता है कि कुछ लोग महिला अधिकारी को घसीट रहे हैं तो पीछे-पीछे दौड़ती भीड पत्थर बरसा रही है। लोग महिला अधिकारी के लिए अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
Previous article
Next article